जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमले में चार जवान शहीद
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने बड़ा हमला किया है। हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के चार जवान शहीद हो गए। संबंधित अधिकारी ने बताया कि वाहन में खराबी आ जाने के कारण पुलिसकर्मी मरम्मत का काम कर रहे थे। तभी पहले से घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में चारों जवान मारे गए।

उन्होंने कहा कि दो पुलिसकर्मी मौके पर ही मारे गए। दो अन्य जवानों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह घटना जिले के अराममा फलों की मंडी के पास हुई। हमले के बाद आतंकी पुलिसकर्मियों का हथियार लूट कर भाग गए। क्षेत्र में घेराबंदी कर सुरक्षाबल सर्च अॉपरेशन चला रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।