गौरलतब है कि विशेष अदालत ने सीबीआई की ओर से दाखिल आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए 30 जुलाई को ही इस मामले में लालू राबड़ी तेजस्वी और अन्य को समन जारी कर पेश होने का आदेश दिया था। इससे पहले, पटियाला हाउस कोर्ट स्थित विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने सभी आरोपियों को 31 अगस्त को पेश होने का निर्देश दिया था। उन्होंने इस मामले में दो कंपनियों सहित 14 आरोपियों को समन जारी किया था।
दरअसल लालू ने चारा घोटाला मामले में गुरुवार को रांची में आत्मसमर्पण किया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया। लेकिन तबीयत खराब होने के कारण बाद में उन्हें अस्पताल भेज दिया गया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।