यूपी में ऐसे कानून खत्म होंगे जिनकी जरूरत ही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
(India) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोर्ट में कई ऐसे केस चल रहे हैं जिनकी जरूरत ही नहीं। मुकदमों की संख्या को देखते हुए कुछ केस वापस होने चाहिए। इसलिए हम लोग प्रदेश में 11 कानून समाप्त करने जा रहे हैं। इसमें उच्च न्यायालय की भी सहमति होगी।
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में हिन्दुस्तान शिखर समागम 2018 में कहा कि इसके अलावा जो सामान्य मामले हैं जो कई सालों से चल रहे हैं जो 75-80 साल उम्र के अपराधी जेल में बंद है वह यह जमानत की राशि जमा न करने के कारण बाहर नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे 20000 मामले हैं जिनमें सरकार इनको खत्म करने के लिए आगे कार्रवाई करेगी और कोर्ट के सामने रखेगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम चुनाव केवल जीतने के लिए नहीं लड़ते हैं हम अपनी उपलब्धियों और भावी योजनाओं को जनता के बीच लागू करने के लिए चुनाव लड़ते हैं। इसके लिए हम पहले दिन से ही आगे बढ़े हैं। हम जनता को यह बताने में कामयाब होंगे कि 15 वर्षों में सपा और बसपा कहां प्रदेश को लेकर गए थे जिसे हमारी सरकार ने उभारा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आदेश दिया कि अपराधियों के साथ जितने भी शक्ति के साथ निपट सकते हो उतना कार्रवाई करें कार्रवाई की गई है और उसके अच्छे परिणाम हैं। समाज में हर तरह के लोग रहते हैं अच्छे और बुरे दोनों होंगे जो सही होगा वह आगे जाएगा जो गलत होगा उस पर कार्रवाई भी होगी। जहां पर इनकाउंटर के नाम पर दुरूपयोग किया गया है वहां बहुत सख्त कार्रवाई हुई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।