हिन्दुस्तान शिखर समागम में  अखिलेश यादव ने कहा नोटबंदी अच्छी है तो फिर से करके दिखाएं
(BakshiKaTalab**, Lucknow) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नोटबंदी पर सवाल खड़ा करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया। लखनऊ में हिन्दुस्तान शिखर समागम 2018 में अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी पर बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी अच्छी है तो फिर से करके दिखाएं ।

अखिलेश यादव ने भाजपा से सवाल किया कि नोटबंदी के दौरान जितने लोग मरे थे उन लोगों की क्या मदद की गई। उन्होंने कहा कि गरीबों को नोटबंदी में सबसे ज्यादा परेशानी हुई। आज बैंक घाटे में है। भाजपा को यह बताना चाहिए आखिरकार बैंक घाटे में कैसे चले गए।

एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि महागठबंधन का प्रश्न भाजपा से नहीं करना चाहिए, इस सवाल का जवाब गोरखपुर फूलपुर और कैराना की जनता ने दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ जातिवाद की बात करते हैं। जबकि हम मेट्रो और लैपटॉप की बात करते हैं। जब हम उत्तर प्रदेश के विकास की बात करते हैं तो वह कब्रिस्तान और दिवाली की बात करते हैं लेकिन अब इनको काम बताना होगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।