(India)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अब पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बीजेपी शासित हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ मंच साझा किया है। कुछ महीने पहले आरएसएस (RSS) के कार्यक्रम में प्रणब के जाने से कांग्रेस पार्टी काफी असहज हो गई थी। यहां तक कि प्रणब की बेटी शर्मिष्ठा भी इससे नाखुश थीं। हालांकि पार्टी के कई दिग्गज नेताओं द्वारा न जाने की सलाह के बावजूद प्रणब मुखर्जी संघ के कार्यक्रम में पहुंचे थे और उन्होंने नेशन (देश), नैशनलिज्म (राष्ट्रवाद) और पैट्रियॉटिज्म (देशभक्ति) पर बात की थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।