देहली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी,तापमान गिरा
(India) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर में सोमवार को सुबह झमाझम बरसात हुई। यहां का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 92 फीसदी दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान 35.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 28 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।