कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के जश्न के दौरान एसिड से हमला, 8 लोग जख्मी
(Chiknayakanhalli, Tumkur) कर्नाटक में निकाय चुनाव के नतीजों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इसे लेकर राज्य भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। तुमकूर में पार्टी नेता इनायतुल्ला खान की जीत का जश्न मना रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एसिड से हमले की सूचना है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस हमले में 8 लोग घायल हुए हैं।
शहरी स्थानीय निकाय में हो रहे चुनाव में 2664 सीटों में से 2267 पर परिणाम घोषित हो गया है। इनमें कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस ने 846 सीटें, बीजेपी ने 788 और जेडीएस ने 307 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं 277 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीतीं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।