पेट्रोल डीज़ल में लगी आग, 11वे दिन भी हुई बढ़ोतरी
(India) देश की राजधानी देहली के साथ साथ कई और बड़े शहरों में पेट्रोल - डीज़ल में लगातार इजाफा हो रहा है | रुपए में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेज उछाल के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मंगलवार को अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं। तेल कंपनियों की मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल का भाव 79.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 71.34 रुपये प्रति लीटर के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 16 पैसे और डीजल का भाव 19 पैसे प्रति लीटर की नयी बढ़ोत्तरी की गई है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।