जोधपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त वायुसेना का मिग-27, पायलट सुरक्षित
(India) वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-27 मंगलवार को जोधपुर के बनाड इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस दुर्घटना से पहले ही विमान का पायलट सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर आ गया था। यह जानकारी रक्षा प्रवक्ता कर्नल सोमबित घोष ने दी।

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, कर्नल घोष ने बताया कि वायुसेना का विमान नियमित उड़ान पर था। मिग-27 ने विमान ने वायुसेना के जोधपुर स्थित एयरबेस से उड़ान भरी थी। उन्होंने बताया, 'मिग-27 विमान ने वायुसेना के जोधपुर एयरबेस से आज सुबह एक नियमित उड़ान भरी थी। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले ही उसका पायलट विमान से सुरक्षित निकल गया था। इस दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी शुरू की जाएगी।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।