शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा कैलेंडर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पहल पर इन नव चयनित शिक्षकों की नियुक्ति एवं पदस्थापन की कार्यवाही निर्धारित कैलेंडर के अनुसार 28 सितम्बर तक पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि शिक्षक भतीर् के अंतर्गत अभ्यर्थियों द्वारा जो ऑनलाइन सूचनाएं भरी गई है, उनके आधार पर पंचायत राज नियमों के प्रावधानों के तहत चयनित सूची एवं अन्तिम कट-ऑफ मार्क्स जारी किये गये हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।