कोई असर नहीं पड़ेगा 2019 के चुनावों पर SC/ST मुद्दे से : अमित शाह
(DELHI, India) दिल्ली के अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में चल रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि एससी/एसटी मुद्दे के बारे में भ्रम पैदा करने का प्रयास किया गया है, लेकिन इससे 2019 के चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 2019 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ आएगी, क्योंकि संकल्प की शक्ति को कोई पराजित नहीं कर सकता।
पार्टी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट, पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि को लेकर हमलावर विपक्ष एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण संशोधन विधेयक संसद में पारित कराने को लेकर सवर्ण समाज की नाराजगी के बीच समाज के सभी वर्गो के लोगों के बीच सामाजिक समरसता का संदेश फैलाने पर जोर देगी।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक दिल्ली के अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में होगी और इसके केंद्रीय विषयवस्तु में पार्टी के दिवंगत नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी होंगे। आज सुबह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं प्रदेश इकाई के अध्यक्षों की बैठक हुई । बैठक में पार्टी ने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में 2014 के लोकसभा चुनाव से अधिक बहुमत से जीत दर्ज करने के लिये काम करने का संकल्प लिया ।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।