भारत बंद का व्यापक असर आज पूरे देश में देखा जा रहा है। बंद के चलते जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है वहीं हिंसक झड़पों के चलते कई जख्मी भी हुए हैं। भारत बंद की दर्दनाक तस्वीर बिहार के जहानाबाद से सामने आई है। जहानाबाद में जगह-जगह लगे जाम के कारण एक बच्ची की मौत हो गई।
भारत बंद के दौरान वाहन नहीं मिलने के कारण सोमवार को पिछले तीन दिनों से बीमार एक दो वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। मृतका गया जिले के मेन थाना अंतर्गत बाला बिगहा निवासी प्रमोद मांझी की बेटी गौरी कुमारी बताई जाती है। प्रमोद ने बताया कि उसकी बेटी पिछले तीन दिनों से बीमार थी। सोमवार की सुबह उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। अस्पताल लाने के लिए उसने कई जगहों पर वाहन की तलाश की।
लेकिन भारत बंद के कारण उसे गाड़ी नहीं मिली। थक हार कर वह अपनी बच्ची को गोद में लेकर किसी तरह पाईबिगहा पहुंचा। पाईबिगहा से टेंपो रिजर्व कर वह जहानाबाद आ रहा था। जहानाबाद आने के क्रम में अस्पताल मोड़ के समीप उसकी मौत हो गई। इधर बंद के दौरान बच्ची की मौत की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलने के बाद एएसपी पंकज कुमार एसडीएम परितोष कुमार और एसडीपीओ प्रभात भूषण श्रीवास्तव अस्पताल मोड़ के समीप पहुंचे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।