भारत बंद का तेलंगाना ओडिशा बिहार महाराष्ट्र समेत पूरे देश में व्यापक असर देखा जा रहा है। मुंबई में जहां एमएनएस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती दुकानें बंद कराईं तो वहीं दूसरी तरफ पटना में विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं की तरफ से बसों में तोड़फोड़ की गई और कई जगहों पर ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया।
दिल्ली में धरने में सोनिया गांधी के साथ शामिल हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जो राष्ट्रहित में नहीं है। ऐसे में सरकार को बदलने का जल्द ही समय आएगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।