केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने कहा उच्च जातियों को भी मिलना चाहिए 15 फीसदी आरक्षण
(DELHI, DELHI) केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान नरेंद्र मोदी सरकार में दलित चेहरा हैं। बिहार से आने वाले और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष राम विलास पासवान ने हमारे सहयोगी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स के कुमार उत्तम से एससी/एसटी एक्ट पर मार्च में सु्प्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार द्वारा किए गए बदलाव पदोन्नति में आरक्षण और उच्च जातियों को आरक्षण आदि के मुद्दों पर बातचीत की।

मोदी सरकार को लोग एंटी दलित और 'एंटी बैकवर्ड' कहने लगे थे। लोगों ने मुझसे पूछा कि पासवान जी आप दलितों के मसीहा हैं इस मुद्दे पर शांत क्यों हैं? बहुत सारे काम किए गए लेकिन एक धारणा की समस्या थी। आज धारणा बदल गई है। मैं अक्सर कहता हूं कि वीपी सिंह और नरेंद्र मोदी ही ऐसे केवल दो नेता हैं जिन्होंने बीआर आंबेडकर को उनकी देनदारी दी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।