पाटीदार आरक्षण की मांग करने वाले पटेल के साथ बैठक के बाद रावत ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने पटेल को अनशन खत्म करने और इस मुद्दे को उजागर करने के लिए विरोध का कोई और माध्यम अपनाने की सलाह दी है। रावत ने कहा मैंने उनसे कहा है कि उनका जीवन देश के किसानों, पाटीदारों और युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।मैं उनसे अनशन खत्म करने की अपील करता हूं। भूख हड़ताल की जगह उन्हें विरोध के अन्य माध्यम अपनाने चाहिए जैसे कि प्रदर्शन या पैदल यात्रा।
पटेल ने ओबीसी कोटा के तहत पाटीदार आरक्षण और गुजरात के किसानों की ऋण माफी के लिए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 25 अगस्त से शुरू की थी।दलित नेता प्रकाश आंबेडकर ने हार्दिक पटेल के साथ बैठक के बाद कहा कि अब समय आ गया है कि संसद में आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ाए जाने पर चर्चा होनी चाहिए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।