पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81 रुपये पहुंची
(DELHI, DELHI) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक दिन की स्थिरता के बाद दोनों ईंधन की कीमत में गुरुवार को फिर बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में पेट्रोल 81 रुपए पर पहुंच गया जबकि डीजल 73 रुपए प्रति लीटर को पार कर गया।

देश की तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 13 तथा 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।राजधानी में एक लीटर पेट्रोल के लिए उपभोक्ता को आज 81 रुपए और डीजल के वास्ते 73.०8 रुपए चुकाने होंगे। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 88.39 रुपये और डीजल की 77.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गयी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।