पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया वित्त मंत्री अरूण जेटली नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार, प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहक परिषद के चेयरमेन बिबेक देबरॉय और वित्त सचिव हसमुख अधिया शनिवार को होनेवाली इस संभावित बैठक में हिस्सा ले सकते हैं।
रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर रुपये में गिरावट के बाद सुधार को देखते हुए कई टेलीविजन चैनलों में कहा कि इस समीक्षा बैठक में वित्तीय और मौद्रिक उपायों से इनकार नहीं किया जा सकता है और न ही केन्द्रीय बैंक की तरफ से दर की वृद्धि करने में।
निश्चित रूप से पिछले कुछ दिनों से दरों में असमय वृद्धि (मौद्रिक नीति समिति की हुई दो बैठक) की चर्चा पिछले कुछ दिनों से जोरों पर चल रही है। लगातार रुपये में गिरावट के चलते महंगे हुए तेल ने महंगाई को लेकर नई चिंता बढ़ाकर रख दी है। जिसका सीधा असर आवश्यक वस्तुओं पर पड़ सकता है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।