विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''भारत, अमेरिका का बेहद करीबी मित्र हें वह 2 प्लस 2 वार्ता के लिए पिछले सप्ताह पोम्पिओ के साथ नई दिल्ली में थीं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ''हमारे लोगों के बीच मजबूत आपसी संबंध हैं। मुझे लगता है कि अमेरिका में 30 लाख से ज्यादा भारतीय अमेरिकी रह रहे हैं इसलिए यह भी मुलाकातों और बातचीत का हिस्सा थे।
पिछले सप्ताह नई रक्षा संधि कॉमकासा पर हस्ताक्षर करने के बारे में नोर्ट ने कहा कि लंबे समय के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। बैठकों के दौरान चर्चा अफगान-पाक क्षेत्र में द्विपक्षीय और सुरक्षा मुद्दों खासतौर से आतंकवाद से निपटने पर केंद्रित रहने की संभावना है। ऐसा माना जा रहा है कि डोभाल की यह यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा की जमीन तैयार करने के लिए हो रही है। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत यात्रा का न्योता स्वीकार कर लिया है। दोनों देश विभिन्न तारीखों पर विचार कर रहे हैं जिसमें 26 जनवरी 2019 को भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रंप को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाना भी शामिल है। पोम्पिओ की पाकिस्तान यात्रा के बारे में प्रवक्ता ने कहा कि विदेश मंत्री ने नई सरकार के साथ सार्थक और महत्वपूर्ण बैठकें की हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।