दाऊदी बोहरा समुदाय के कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, जानें कौन हैं बोहरा
(India) दाऊदी बोहरा समुदाय के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से भेंट के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित कई भाजपा नेताओं ने एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत किया। इससे पहले 23 जून को पीएम मोदी इंदौर आए थे। आतंकी हमले की आशंका के चलते पीएम की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है।
प्रधानमंत्री वाअज में करीब 40 मिनट रुकेंगे। प्रधानमंत्री के रूप में वे ऐसे पहले हैं जो किसी सैयदना की वाअज में शामिल हो रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक इंदौर में दाऊदी बोहरा समुदाय की आबादी 35,000 के आस-पास है। इस आबादी का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा शहर के उस पश्चिमी क्षेत्र में बसा है, जहां सत्तारूढ़ भाजपा का सियासी दबदबा है। दाऊदी बोहरा समुदाय के ज्यादातर स्थानीय लोग परंपरागत रूप से व्यापार-व्यवसाय से जुड़े हैं। बता दें कि दाऊदी बोहरा समुदाय के सैयदना 53वें धर्मगुरु हैं। उनके 12 सितंबर से इंदौर में धार्मिक प्रवचन चल रहे हैं। सैयदना पहली बार इंदौर आए हैं, इससे पहले उनका सूरत में आना हुआ था।
सैयदना के पिता अपने जीवनकाल में दो बार इंदौर आए थे। मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पीएम के इस कदम को अहम माना जा रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।