कांग्रेस में आंतरिक असंतोष के बाद प्रदेश में कांग्रेस और जद (एस) के विधायकों का स्वागत करने के लिए रिसोर्ट तैयार होने संबंधी मीडिया में आयी खबरों के बीच कुमारस्वामी ने दृढ़तापूर्वक कहा कि वह सरकार के समक्ष आयी किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं।
कुमारस्वामी ने कहा कि चाहे वह रिसोर्ट अथवा कुटिया तैयार रखें मैं सबकुछ के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा मौजूदा समय में पैसे का भुगतान अग्रिम के तौर पर किया जा रहा है। मैं इससे अधिक कुछ नहीं कहूंगा। आपको इसके बारे में बाद में पता चल जाएगा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोग हैं जो उनकी सरकार को गिराने में लग गए हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।