गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए दिल्ली एम्स  रवाना
(DELHI, DELHI) अमेरिका से इलाज करवा कर वापस लौटे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को गुरूवार की शाम को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर राष्ट्रीय राजधानी के प्रतिष्ठित एम्स में इलाज के लिए शनिवार की सुबह दिल्ली रवाना हो गए। 6 सितंबर को अमेरिका में मेडकल जांच कराने के बाद वापस लौटे पर्रिकर को गुरुवार की शाम को गोवा के कैंडोलिम में भर्ती कराया गया था। उन्हें इस साल की शुरूआत में करीब तीन महीने अमेरिका में अग्नाशय संबंधी बीमारी का उपचार किया गया था।

पर्रिकर ने शुक्रवार की शाम को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से बात कर अपने स्वास्थ्य के संबंध में उन्हें जानकारी दी। उसके फौरन बाद पर्रिकर को एयर एंबुलेंस के जरिए एम्स लेकर जाने का फैसला किया गया। 6 सितंबर को तीसरी बार अमेरिका से लौटे पर्रिकर ने अभी तक मुख्यमंत्री का काम नहीं संभाला है। उनके वापस लौटने के फौरन बाद ही कैन्डोलिम गांव के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।