उन्होंने बताया तीन आरोपियों में से एक सैन्यकर्मी है और पुलिस का दल उसे गिरफ्तार करने को राजस्थान गया है। मुझे विश्वास है कि उसे आज गिरफ्तार कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि दो अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। उन्हें पूरा विश्वास है कि वे भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
संधू ने बताया कि पीड़िता को सभी आरोपी जानते थे। इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। शिकायत के अनुसार आरोपी कार में आये और युवती को अपहरण करके सूनसान स्थान पर ले गया जहां नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ बलात्कार किया। बाद में आरोपी उसे कनीना में बस स्टॉप के नजदीक छोड़ गये।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।