कोलकाता में 30 घंटे बाद भी बगड़ी बाजार में नहीं बुझी आग लगातार चल रहा ऑपरेशन
(Kolkata, Kolkata) कोलकाता के बगड़ी बाजार में कल रविवार को लगी आग 30 घंटे बाद भी नहीं बुझाई जा सकी है। सोमवार की सुबह भी आग की लपटें दिखाई दे रही थी। बेकाबू आग को बुझाने के लिए रात भर ऑपरेशन चला जो कि अब भी जारी है।

बताते चलें कि दो माह पहले ही राज्य अग्निशमन विभाग ने कोलकाता के व्यापार केंद्र कहे जाने वाले बुराबाजार में स्थित बगड़ी बाजार की छह मंजिला इमारत को क्लियरेंस दिया था। आग में लगभग 400 दुकानें जलकर खाक हो गई। आग से व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।