जानकारी के मुताबिक सिपाही जसवीर सिंह ने खुद को गोली मारने से पहले अपनी इंसास राइफल से हवलदार हरदीप सिंह और नायक हरपाल सिंह की गोली मारकर हत्या की।जसवीर सिंह एक साल पहले ही सेना में शामिल हुआ था। वहीं हरदीप सिंह और हरपाल सिंह ने क्रमश: 23 और 18 साल की सेवा पूरी की थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थितियों बनी कि जसवीर ने इतना बड़ा कदम उठाया। मिलेट्री इंटेलिजेंस व कांगड़ा पुलिस के अधिकारी मौका मुआयना कर रहे हैं। कांगड़ा पुलिस ने सैनिकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।