मालूम हो कि इस समय गोवा के मुख्यमंत्री बीमारी की वजह से एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। अग्नाशय संबंधी बीमारी को लेकर डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है। 6 सितंबर को अमेरिका में मेडकल जांच कराने के बाद वापस लौटे पर्रिकर को गुरुवार की शाम को गोवा के कैंडोलिम में भर्ती कराया गया था। उन्हें इस साल की शुरूआत में करीब तीन महीने अमेरिका में अग्नाशय संबंधी बीमारी का उपचार किया गया था।
गोवा विधानसभा में कुल 40 सीटें हैं। इस हिसाब से राज्य में सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत होती है। इस समय बीजेपी सरकार के पास अन्य दलों के समर्थन से 24 सीटें हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के पास 16 विधायक हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।