सिद्धू ने दावा किया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि बाजवा ने उन्हें कहा था कि पाकिस्तान सरकार भारत के पंजाब राज्य के सिख श्रद्धालुओं के लिए कतारपुर गलियारे को खोलने की दिशा में काम कर रही है। सीतारमण ने इंडियन वुमन प्रेस कोर में कहा सिद्धू के बहुत से प्रशंसक हैं। उनके कद का कोई व्यक्ति वहां जाकर वहां की सेना के प्रमुख को गले लगाता है वह सेना जिसके बारे में भारत की भावनाएं बिलकुल स्पष्ट हैं, तो इसका सैनिकों पर निश्चित ही प्रभाव पड़ता है। इससे जनता का मनोबल गिरता है। मुझे लगता है कि सिद्धू इससे बच सकते थे।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने भी सिद्धू पर हमला बोला। हरसिमरत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नवजोत पर निशाना साधा और उनपर देश के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। हरसिमरत ने कहा, जब नवजोत पाकिस्तान से वापस आए थे तो उन्हें काले झंडे दिखाए गए थे। लोग सिद्धू के बाजवा को गले लगाने को लेकर नाराज थे। बजाय इसके कि सिद्धू ऐसा करने पर देश की जनता से माफी मांगे उन्होंने लोगों के जज्बातों के साथ खेला। सिद्दू ने कहा कि जब बाजवा ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने की बात कही, इस बात पर उन्होंने उसे गले लगाया। जब्कि पाकिस्तान की किसी भी सरकार ने अभी तक इसे खोलने के संबंध में कोई बात नहीं कही है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।