इमरान खान की नरेंद्र मोदी को चिट्ठी के बाद सरकार ने कहा न्यूयॉर्क मेें होगी सुषमा-कुरैशी की मुलाकात
(DELHI, DELHI) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके पाकिस्तानी समकक्षीय इमरान खान कि तरफ से भेजी गई चिट्ठी के बाद दोनों देशों के आपसी संबंधों को लेकर एक नये अध्याय की शुरुआत होती हुई दिखाई दे रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की न्यूयॉर्क में मुलाकत होगी। हालांकि मुलाकात की तारीख और समय का अभी फैसला नहीं किया गया है।

सुषमा स्वराज 24 सितंबर को न्यूयॉर्क रवाना हो रही हैं। वे और कुरैशी दोनों अपने देशों के प्रतिनिधिमंडल के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों देशों के विदेश मंत्री सार्क विदेश मंत्रियों के लंच के दौरान 27 सितंबर को मिलेंगे। लेकिन इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि दोनों विदेश मंत्रियों के बीच अलग से भी कोई मुलाकात होगी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएम मोदी को लिखी अपनी चिट्ठी में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान विदेश मंत्रियों की बैठक करने का सुझाव देते हुए आपसी रिश्तों की शुरुआत में इसे पहला कदम बताया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।