वेटिकन ने बृहस्पतिवार को मुलक्कल को अस्थायी तौर पर उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया। मुलक्कल जालंधर डायोसिस के तहत आने वाले मिशनरीज ऑफ जीसस के बिशप थे।कोट्टायम के पुलिस अधीक्षक हरि शंकर ने बताया कि मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने शुक्रवार को पूछताछ की प्रक्रिया खत्म करने का फैसला किया है।
पूर्व बिशप से बृहस्पतिवार को आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ हुई। उन्हें शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे तक जांच दल के समक्ष पेश होने का आदेश दिया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूछताछ के लिये वह कोच्चि में एक पांच सितारा होटल से सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर पहुंचे।
मुलक्कल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कानूनी सलाह मांगी है। मुलक्कल की अग्रिम जमानत याचिका उच्च न्यायालय में लंबित है।पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि जांच दल के सामने मामला सामने आने के बाद इस संबंध में सत्यापन की आवश्यकता है और शुक्रवार सुबह तक इसे पूरा कर लिया जायेगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।