राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन को दिए निर्देश दुनिया में कहीं भी धार्मिक आजादी पर बंदिश न हो
(DELHI, DELHI) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन को देश और विदेश में धार्मिक आजादी की हिफाजत करने के निर्देश दिए हैं। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शनिवार को यह जानकारी दी साथ ही इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि दुनिया के ज्यादातर देश धार्मिक आजादी पर बंदिशें लगाते हैं।

पोम्पिओ ने 13वें सालाना वैल्यूज वोटर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने प्रशासन में हम सभी को निर्देश दिया है कि देश-विदेश में धार्मिक आजादी की रक्षा की जाए क्योंकि धार्मिक आजादी एक सार्वभौमिक ईश्वर-प्रदत्त अधिकार है जो हर एक व्यक्ति को प्राप्त है।

उन्होंने कहा कि हर स्वतंत्र समाज के लिए धार्मिक आजादी एक अहम पहलू है। उन्होंने कहा यह ऐसी आजादी है जिसका मैं व्यक्तिगत तौर पर ख्याल रखता हूं, और मैं जानता हूं कि आप भी ऐसा ही करते हैं। यही चीज है जिसने मुझे अमेरिकी सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

पोम्पिओ ने कहा लेकिन दुख की बात है कि आज वैश्विक आबादी में 80 फीसदी से ज्यादा लोग ऐसे देशों में रहते हैं जहां धार्मिक आजादी पर काफी बंदिशें हैं। उन्होंने कहा मैं जानता हूं कि ईरान जैसे देशों में ईसाइयों एवं अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुल्म को देखकर हम में से कई लोगों का दिल दुखता है। हम उन लोगों पर नियंत्रण रखने वाले दमनकारी और भ्रष्ट शासन के बारे में सच बोलकर ईरानी लोगों की मानवीय गरिमा के लिए लड़ रहे हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।