मोदी बोले तीन दिन पहले हमारी सरकार ने वो फैसला लिया जिस पर सभी को वोट खोने का डर था
(ORISSA, ORISSA) ओडिशा में तालचर प्लांट की नींव रखते हुए शनिवार को एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इससे होने वाले पूरे क्षेत्र को फायदे के बारे में बताया तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने पिछले चार वर्षों के दौरान सरकार के कार्यों की उपलब्धियों भी लोगों को गिनायी। तीन तलाक पर अध्यादेश को सरकार का बड़ा फैसला बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दशकों से जिसकी आवश्यकता थी सरकार ने उस पर तीन दिन पहले फैसला लिया है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कोई भी सरकार वोट खोने के डर से तीन तलाक के बारे में बात करने तक को राजी नहीं थी। लेकिन अब इसे अवैध घोषित कर दिया गया है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तालचर फर्टिलाइजर प्लांट के बारे में कहा कि यह राष्ट्र निर्माण की अहम धुरी बनेगा और इस प्लांट से विकास को नई गति मिलना तय है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों की नीयत और नीतियां ऐसी रही कि कई कारखानें बंद हुए और वो कभी शुरु नहीं हुए। पीएम ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने तालचर प्लांट को शुरू करने का फैसला तो किया लेकिन वह योजना धरी की धरी रह गई। लेकिन जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो इसे शुरू करने का विचार किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि आज इसी का नतीजा है कि ओडिशा के लोगों को यह अवसर देखने को मिला है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।