प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम में 4,500 फुट की ऊंचाई पर पहले हवाई अड्डे करेंगे उद्घाटन
(SIKKIM, SIKKIM) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पाकयोंग में बने सिक्किम के पहले हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। साल 2009 में इस ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे की आधारशिला रखे जाने के करीब नौ साल बाद सिक्किम का यह सपना पूरा होगा। यह हवाई अड्डा गंगटोक से करीब 33 किलोमीटर दूर है।

यह हवाई अड्डा 201 एकड़ से ज्यादा जमीन में फैला है और समुद्र तल से 4,500 फुट की ऊंचाई पर बसे पाकयोंग गांव के करीब दो किलोमीटर ऊपर एक पहाड़ी की चोटी पर बनाया गया है.अधिकारियों ने बताया कि मोदी हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद पाकयोंग में सेंट जेवियर्स स्कूल में लोगों को संबोधित भी करेंगे।

प्रधानमंत्री बागडोगरा से एमआई-8 हेलीकॉप्टर से रविवार की शाम यहां पहुंचे और सेना के लिबिंग हेलीपैड पर राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्यमंत्री पवन चामलिंग और अन्य ने उनकी अगवानी की। सेना ने उन्हें सलामी गारद पेश किया। सेना के हेलीपैड से प्रधानमंत्री का काफिला करीब पांच किलोमीटर का सफर तय करके राजभवन पहुंचा जहां मोदी ने रात्रिविश्राम किया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।