हिंद महासागर में फंसे नेवी कमांडर अभिलाष टॉमी को बचाया गया
(DELHI, DELHI) दक्षिण हिंद महासागर में गोल्डन ग्लोब रेस में भाग लेते वक्त बुरी तरह घायल हुए नौसैन्य अधिकारी अभिलाष टॉमी को बचा लिया गया है। उन्हें फ्रांस की नौसेना की मदद से सुरक्षित निकाला गया। कोच्चि में रहने वाले टॉमी के पिता ने बताया कि वह थका हुआ है। गोल्डन ग्लोब रेस में स्वदेश निर्मित याट ‘एस वी थुरिया’ पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे कमांडर टॉमी को शुक्रवार को कमर में चोट लग गई थी जब 14 मीटर ऊंची लहरों और 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने उनके जहाज का मस्तूल पलट दिया।

भारतीय नौसेना के पी8आई विमान ने अभिलाष टॉमी की क्षतिग्रस्त हो चुकी नौका को देखा। इस विमान ने रविवार को तड़के मॉरीशस से उड़ान भरी थी। अभिलाष ने रविवार को फ्रांस में रेस के आयोजकों से संपर्क स्थापित कर संदेश दिया था कि वह हिल नहीं पा रहे हैं और उन्हें स्ट्रेचर चाहिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।