कर्नल कालिया ने बताया कि एलओसी के पास नियमित गश्त कर रहे सुरक्षाबलों ने रविवार को पीओके की तरफ से आतंकवादियों के एक समूह को घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को ललकारते हुए आत्मसमर्पण करने के लिए कहा लेकिन आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें दो आतंकवादी मारे गए। रविवार को अंधेरा होने के कारण सुरक्षाबलों ने अपना अभियान रोक दिया था। आज सुबह अभियान दोबारा शुरू किया गया। ताजा जानकारी मिलने तक सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।