हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पंजाब में रेड अलर्ट
(HIMACHALPRADESH, HIMACHALPRADESH) हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने से पानी में बह जाने के कारण कांगड़ा और कुल्लू में क्रमश एक पुरुष और एक लड़की की मौत हुई। अधिकारियों ने कुल्लू जिले के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने बताया कि मूसलाधार बारिश के बाद नदियों में जल स्तर बढ़ने पर कांगड़ा जिले में उफान पर नजर आ रही नाहड़ खाड़ (छोटी नदी) में एक व्यक्ति के बह जाने से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है।

वहीं पंजाब सरकार ने राज्य में भारी बारिश के मद्देनजर सोमवार को रेड अलर्ट जारी किया और जिला प्रशासन से सतर्कता बनाए रखने की अपील की। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए सोमवार को एक बैठक भी बुलाई है।उन्होंने बताया राज्य में मूसलाधार बारिश के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।