कार्यकर्ता महाकुंभ में शिवराज के लिए पीएम मोदी-शाह देंगे कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र
(DELHI, DELHI) आगामी विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया गया है। आज के इस कार्यक्रम को पार्टी की ओर से चुनाव के अभियान का आगाज माना जा रहा है। पार्टी का दावा है कि मंगलवार के कार्यक्रम में करीब 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह चुनावी जीत का मंत्र देंगे। प्रदेश में इसके पहले के दो विधानसभा चुनावों के अभियान का आगाज भी पार्टी ने ऐसे ही महाकुंभों से किया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।