सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला अदालत की कार्यवाही होगी लाइव स्ट्रीमिंग
(DELHI, DELHI) सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की अनुमति दी है। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि इसकी शुरुआत सुप्रीम कोर्ट से होगी और इसके लिए नियमों का पालन किया जाएगा। कोर्ट की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग न्याय व्यवस्था में जवाबदेही लेकर आएगी।

बता दें कि प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा न्यायमूर्ति एम एम खानविल्कर और न्यायमूर्ति डी वाई चन्द्रचूड़ की पीठ ने 24 अगस्त को इस मुद्दे पर अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था। पीठ का कहना है कि वह अदालतों में भीड़भाड़ को कम करने के लिए 'खुली अदालत की परिकल्पना को लागू करना चाहती है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।