लश्कर की धमकी 10 नवम्बर तक उड़ा देंगे सहारनपुर रेलवे स्टेशन और शाकुम्भरी देवी मंदिर
(Saharanpur, Saharanpur) उत्तर प्रदेश में सहारनपुर रेलवे स्टेशन और शाकुम्भरी देवी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र रेलवे पुलिस प्रशासन को मिला है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) प्रभारी अशोक सिसोदिया ने बुधवार को बताया कि अम्बाला रेलवे स्टेशन के निदेशक बी एस गिल को मिले पत्र में धमकी दी गयी है कि 20 अक्टूबर और 10 नवम्बर के बीच सहारनपुर रेलवे स्टेशन और शाकुम्भरी देवी मंदिर को बम से उडा दिया जायेगा।


न्यूज एजेंसी वार्ता के मुताबिक अशोक सिसोदिया ने बताया कि पत्र लिखने वाले ने खुद को आतंकवादी संगठन लश्कर ए तौयबा का सदस्य बताया है। सुरक्षा बलों के अनुसार पत्र किसी शरारती तत्व ने लिखा है जिसकी तलाश की जा रही है। एहतियातन के तौर पर सुरक्षा बलों ने चैकिंग अभियान शुरू किया गया है जो जारी रहेगा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।