राफेल सौदे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव किया था। उन्होंने कहा था इस सौदे पर मोदी के इरादों को लेकर जनता के मन में संदेह नहीं है।पूर्व रक्षा मंत्री शरद पवार ने एक मराठी चैनल को दिए साक्षात्कार मे कहा था कि मुझे निजी तौर पर लगता है कि लोगों के दिमाग में प्रधानमंत्री की नीयत को लेकर कोई शक नहीं है। विपक्ष राफेल की तकनीकी जानकारी साझा करने की मांग कर रहा है लेकिन इसका कोई मतलब नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार को राफेल सौदे की कीमत बताने में गुरेज नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सरकार का पक्ष साफ-साफ रखा है। इससे लोगों का भ्रम दूर हो गया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।