सैन्य सूत्रों के अनुसार कॉन्फ्रेंस में वायु सेना के लिए लड़ाकू विमानों की खरीद, थल सेना के लिए हथियारों की खरीद, दक्षिणी चीन सागर व श्रीलंका तक चीनी घुसपैठ कश्मीर में राज्यपाल शासन के बाद वहां के हालात के साथ ही राफेल मुद्दे पर भी चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना वायु सेना और नौसेना के टॉप कमांडर्स की यह बैठक पहली बार जोधपुर में हुई है। इसमें सेना के तीनों अंगों के मौजूदा संसाधनों और जरूरतों के साथ ही विभिन्न मोर्चों पर सामरिक तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
आॅफिसर्स मैस में लंच के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोधपुर यात्रा के दौरान डिफेंस क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप एसपीजी ने सुरक्षा का जिम्मा संभाला। ग्रुप के अधिकारियों ने वायु सेना, थल सेना और पुलिस के साथ मिलकर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पुलिस नेवी एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल के आसपास के इलाके को सुरक्षा घेरे में ले रखा था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।