पाकिस्तान ने भारतीय एयरस्पेस का अतिक्रमण किया
(India)

आतंकवाद के मसले पर अंतरराष्ट्रीय फोरम संयुक्त राष्ट्र संघ में बेनकाब हुए पाकिस्तान ने सीमा पार से एक बार फिर दुस्साहस करने की कोशिश की है। पाकिस्तान ने इस बार भारत के एयरस्पेस का अतिक्रमण किया है। एक विडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तान का एक हेलिकॉप्टर भारतीय सीमा के अंदर दाखिल होता देखा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय सेना ने हेलिकॉप्टर को देखकर जवाबी कार्रवाई में कुछ राउंड्स फायरिंग भी की। फिर यह वापस चला गया। भारतीय एयरस्पेस में पाकिस्तान के उल्लंघन से एक बार फिर तनाव गहरा गया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।