इस दौरान वारदात की चश्मदीद सना और विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी अपने परिजनों के साथ मौके पर मौजूद रहीं। सना ने एसआईटी को बताया कि उनकी गाड़ी धीमी गति से चल रही थी। सामने से आए पुलिस कर्मियों ने गाड़ी के आगे बाइक लगा दी थी। सना ने साफ कहा कि सड़क पर खड़े सिपाही प्रशांत चौधरी ने विवेक को सामने से गोली मारी थी। उनके बीच की दूरी करीब 12 फुट थी।
गोमतीनगर विस्तार में सरयू अपार्टमेंट के पास जिस जगह सिपाहियों ने विवेक को गोली मारी थी, पुलिस ने उसके 100 मीटर के इलाके को यलो टेप से सील कर दिया था। दोपहर 2:51 बजे आईजी सुजीत पाण्डेय मौके पर पहुंचे। उनके आने से पहले फोरेंसिक और बैलेस्टिक टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। फोरेंसिक टीम ने सबसे पहले मुख्य सड़क के डिवाइडर और फुटपाथ की ऊंचाई नापी। इसके बाद फुटपाथ और डिवाइडर से उस जगह की दूरी नापी जहां विवेक की गाड़ी खड़ी थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।