प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिया गया यूएन का चैम्पियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड
(International) धानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेज ने बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें यूएनईपी चैम्पियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड दिया। इस मौके पर पीएम मोदी ने इस सम्मान के लिए यूएन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह भारतीयों को दिया गया सम्मान है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'संयुक्त राष्ट्र चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद कहा कि यह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भारत की सवा सौ करोड़ जनता की प्रतिबद्धता का सम्मान है। यह भारत की उस नित्य नूतन चिर पुरातन परंपरा का सम्मान है जिसने प्रकृति में परमात्मा को देखा और जिसने सृष्टि के मूल में पंचतत्व के अधिष्ठान का आह्वान किया है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।