दाती महाराज के खिलाफ रेप केस की जांच अब सीबीआई करेगी
(DELHI, DELHI)
शिष्या से यौन शोषण मामले में फंसे बाबा दाती महाराज की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को पीड़िता की तरफ से दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए जांच के लिए क्राइम ब्रांच से सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है। कोर्ट ने दाती महाराज की गिरफ्तारी ना होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए ये आदेश दिया है।

दाती महाराज के खिलाफ सोमवार को साकेत कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। दाती मदन महाराज के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) के तहत केस दर्ज किया गया था।
जानकारी के मुताबिक बीते 7 जून को पीड़िता ने दाती महाराज के खिलाफ दिल्ली के फतेपुर बेरी थाने में बलात्कार की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी इलाके के असोला गांव में शनिधाम है जिसकी स्थापना दाती महाराज ने की थी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।