हालांकि अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को कच्चे तेल की तेजी थम गई, मगर कीमतें अब भी तकरीबन चार साल के ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार छह दिन के बाद बुधवार को डीजल और पेट्रोल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक बाजार के जानकार बताते हैं कि कच्चे तेल के दाम में इस सप्ताह जोरदार उछाल आया है जिससे आगे पेट्रोल और डीजल के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में गुरुवार को पेट्रोल क्रमश: 84 रुपये, 85.8० रुपये, 91.34 रुपये और 87.33 रुपये प्रति लीटर था। चारों महानगरों में गुरुवार को डीजल क्रमश: 75.45 रुपये, 77.30 रुपये, 80.10 रुपये और 79.79 रुपये प्रति लीटर हो गया।
इंटरकॉन्टिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर बेंट क्रूड का नवंबर डिलीवरी वायदा गुरुवार को 0.14 फीसदी की नरमी के साथ 86.17 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था जबकि पिछले सत्र में 86.74 डॉलर प्रति बैरल तक उछला जो पिछले चार साल का ऊंचा स्तर है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।