आज हो सकता है चुनाव की तारीखों का ऐलान एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में
(DELHI, DELHI) चुनाव आयोग शनिवार की दोपहर तीन पजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। आयोग के शनिवार की दोपहर संवाददाता सम्मेलन तीन बजे बुलाया है। पहले 12 बजे बुलाया गया था लेकिन बाद में समय में बदलाव कर उसे 3 बजे किया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए इन राज्यों के चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है।

मिजोरम जहां पर कांग्रेस की सरकार है उसे छोड़कर बाकी सभी राज्यों में जहां पर चुनाव होने जा रही है बीजेपी सत्ता में है। तेलंगाना में भी विधानसभा चुनावों के लिये तारीखों की घोषणा किये जाने की प्रबल संभावना है। आयोग के सूत्रों समाचार एजेंसी भाषा को बताया कि समूची चुनावी प्रक्रिया दिसंबर के पहले हफ्ते तक खत्म हो जाएगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।