मध्यप्रदेश चुनाव में अखिलेश ने कहा अब नहीं करेंगे कांग्रेस का इंतजार
(MADHYAPRADESH, MADHYAPRADESH) मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ने की संभावनाओं को विराम देते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को घोषणा की कि वह अब कांग्रेस का और इंतजार नहीं करेगी बल्कि बसपा और गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी से बात करेगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान यहां संवाददाताओं से कहा, ''कांग्रेस के लिए हमने बहुत इंतजार किया है। अभी तक तो हमने इंतजार किया लेकिन अब नहीं करेंगे।'' उन्होंने कहा कि अब हम मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा और गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी से बात करेंगे। छत्‍तीसगढ में भी गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी से बात चल रही है।

दो दिन पहले ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस से दूरी बना ली थी। मायावती ऐलान कर चुकी हैं कि मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेंगी। इससे पहले अखिलेश ने कहा था कि कांग्रेस को अपना दिल बड़ा करना चाहिए और समान विचारधारा वाले सभी राजनीतिक दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ना चाहिए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।