हिन्दुस्तान पूर्वोदय 2018: हर परिवार को 15 लाख रुपये से ज्यादा दिया-जयंत सिन्हा
(DELHI, DELHI) केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा सोमवार को रांची में आयोजित हिन्दुस्तान पूर्वोदय 2018 कार्यक्रम में कहा कि मोदी सरकार ने देश के हर परिवार को 15 लाख रुपये से ज्यादा दिया है। सिन्हा ने कहा, हमारी सरकार कई कल्याणकारी योजनाओं से देश के हर परिवार को 15 लाख रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ है। नौकरियों के सवाल पर उन्होंने कहा, हमारी सरकार हर साल दो करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रही है। देश की जनता ने हमारे विकास कार्यों को देखा है। आगामी विधानसभा चुनावों के साथ ही लोकसभा चुनाव में भी जनता बीजेपी पर विश्वास दिखलाएगी।
बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि पूरब के राज्यों में विकास की असीम संभावनाएं हैं। पिछले चार सालों में हमने पूरब के क्षेत्र में कई विकास योजनाएं चलाई गई। जितना विकास पश्चिम में हुआ उतना पूरब में नहीं हुआ है। हमारी सरकार ने इस फासले को कम किया है। देश में नेशनल सिविल एविएशन पॉलिसी 2016 में लाई गई। ढाई साल में हमने 33 एयरपोर्ट खोले जिसमें सिक्किम का एयरपोर्ट शामिल है। 2014 में हमारी सरकार बनने के बाद हमने तय किया कि हर राजधानी में एक एयरपोर्ट हो। सिक्किम के बाद हमने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में भी एयरपोर्ट की घोषणा की है।
आम यात्रियों और एयरलाइंस इंडस्ट्री को राहत देने के लिए नागर विमानन मंत्रालय ने एटीएफ को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव दिया है। हमारा प्रस्ताव जीएसटी काउंसिल में है। ये स्वीकार होने पर कुछ टैक्स कम हो जाएंगे।
एयरलाइंस कंपनियों के मुनाफे के संकट पर सिन्हा ने कहा कि हम अंपायर हैं मैदान पर जाकर शतक नहीं मार सकते है। हमारी सरकार ने इस सेक्टर के लिए बेहतरीन पॉलिसी बनाई है। कीमतें बढ़ सकती है लेकिन कंपनियों ने नहीं बढ़ाया है। आज के समय सालाना 20-22 करोड़ सफर हो रहे हैं। हमारी क्षमता 100 करोड़ की है। सभी कंपनियों भविष्य के बाजार को देखते हुए अभी दाम नहीं बढ़ा रहे है। ऐसा टेलीकॉम सेक्टर में हुआ भी है।

केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि जनजातीय लोगों के लिए मोदी सरकार ने काफी काम किया है। शहर के लोगों के साथ ही गांव के लोगों का भी विकास हुआ है। बिजली और सड़क से कई इलाकों को जोड़ा गया है। शिक्षा सबसे बड़ी चुनौती रही है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव किया जा रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।