पहचान न बताने की शर्त पर खुफिया विभाग के अधिकारी ने बताया कि 50 वर्षीय अजहर को रीढ़ की हड्डी और किडनी में दिक्कत है। अजहर रावलपिंडी के कम्बाइंड मिलिट्री अस्पताल में इसका इलाज करवा रहे थे लेकिन पिछले क़रीब डेढ़ साल से वो बिस्तर पर ही है।
1999 में भारत सरकार ने मसूद अजहर को इंडियन एयरलाइंस ( IC-814) की अगवा फ्लाइट के यात्रियों के बदले रिहा किया था। इस हाईजैकिंग में तत्कालीन तालिबान, अलकायदा चीफ और आईएसआई ने भी साथ दिया था।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।