छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट की गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट 9 की मौत,14 घायल
(CHANDIGARH, India) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार सुबह एक गैस पाइप लाइन में जबरदस्त धमाका हो गया। एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र में कोक ओवन के करीब कर्मचारी काम कर रहे थे, उसी दौरान पाइप लाइन में विस्फोट हो गया। इससे कर्मचारी झुलस गए।

इससे पहले दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज न्यूज एजेंसी भाषा को बताया कि जिले के भिलाई शहर में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में कई कर्मचारी घायल हो गए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।