सीजेआई रंजन गोगोई ने हाई कोर्ट जजों से कार्यदिवस के दिन छुट्टी न लेने को कहा। इसके अलावा उनसे काम करने वाले घंटों में अदालत में उपस्थित रहने के लिए भी कहा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान सीजेआई ने अदालत में अच्छी आय के साथ अधिवक्ताओं को बतौर जजों की नियुक्ति करने पर भी बल दिया। बातचीत के दौरान जस्टिस गोगोई ने केसों के जल्द निपटारे को लेकर निचली न्यायपालिका में पदों को भरने को लेकर भी बात की।
सीजेआई ने पहले से ही एक दशक से अधिक समय तक अदालत में अंतिम फैसले के लिए लंबित पड़े आपराधिक अपीलों के जल्द से जल्द पूरे किए जाने की शुरुआत की है। इसलिए कोर्ट में सप्ताह में बुधवार और गुरुवार को आपराधिक अपीलों की सुनवाई कम से कम पांच बेंचों वाली पीठ करेगी।
वहीं पहले ऐसे मामलों में आपराधिक अपील रोस्टर वाली बेंच ही सुनवाई कर सकती थीं। बता दें कि राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड के अनुसार, इस समय 42 हाई कोर्ट्स में तकरीबन 43 लाख मामले लंबित पड़े हुए हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट की मानें तो उच्चतम न्यायालय में 55946 मामले लंबित हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।